अप्रैल में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव: भाजपा ने शुरू की तैयारी

*मार्च के अंत तक चुनाव कराने की अधिसूचना जारी होने की संभावना

बरेली- नगर निगम चुनाव अप्रैल में हाे सकते हैं।मार्च के अंत तक अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर ओबीसी आरक्षण का सर्वे करने के लिए बनी समिति मार्च में जिलों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी।

इसके बाद चुनाव की घोषणा हो सकती है।इसलिए अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी नगर निगम सीमा क्षेत्र के बूथों को और सशक्त बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं ताकि पन्ना समितियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके।

मंगलवार को भाजपा के संगठनात्मक जिलों में बरेली, आंवला और महानगर में अलग-अलग स्थानों पर बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल के प्रभारियों को चुनाव को लेकर बूथ सशक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

सभी बूथों पर 11 सदस्यों की एक बूथ समिति बनेगी, जो सर्वव्यापी होगी।भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला में महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल के प्रभारियों को चुनाव में जुटने को कहा गया।
महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी बूथों पर 11 सदस्यों की एक बूथ समिति बनेगी।बूथ समिति सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी होगी।बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य को किसी न किसी कार्यक्रम का प्रमुख बनाया जाएगा
जोकि संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को समय-समय पर अपने बूथ पर करवाएगी।

महानगर अध्यक्ष डॉ कुल मोहन अरोड़ा ने कहा कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में कैंट और शहर विधानसभा पर इसी तरह की बड़ी कार्यशाला होगी।जिसमें दोनों विधानसभाओं के मंडल पदाधिकारी, मंडल के प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, मंडल की आईटी व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को बूथ सशक्तिकरण की जानकारी दी जाएगी।विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस बार संगठन ने अल्पकालीन विस्तारक योजना बनाई है
इसमें जो विस्तारक बनाए जाएंगे।वह जिस शक्ति केंद्र में निवास करते हैं, उस शक्ति केंद्र की जगह दूसरे शक्ति केंद्र में जाकर प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे उस शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर बूथ समिति के कार्यों में सहयोग करना होगा। संयोजक देवेंद्र जोशी ने संचालन किया। कार्यशाला में विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह, रेखा श्रीवास्तव, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडे, अधीर सक्सेना, तृप्ति गुप्ता, शीतल गुलाटी, अमरीश कठेरिया, बंटी ठाकुर, नरेंद्र मौर्या, पुष्पेंद्र सिंह, नीलम जेठा, राज किशोर कश्यप, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

भाजपा के जिला बरेली की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला अर्बन कोआपरेटिव बैंक में हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूल मंत्र पर हम सभी कार्यकर्ता को काम करना है। 6 अप्रैल तक बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरा करना है।जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सशक्त मंडल के लिए मजबूत व सक्रिय बूथ समिति बनानी है।प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है।मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति बनानी है।

कार्यशाला में पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ कठेरिया, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, केशव पाठक आदि उपस्थित थे।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *