बरेली-मुसलमानों की मॉब लिंचिंग व अन्य मुद्दों पर नबीरे आला हज़रत और आईएमसी सुप्रीमो मौलाना तौकीर ने 15 मार्च को मुसलमानों के साथ दिल्ली कूच का ऐलान किया है।
कहा: घर मे बैठकर मरने से अच्छा है जद्दोजहद कर अपने वुजूद को बचायें।
हरियाणा मे 2 मुसलमानों की हत्या सहित मुस्लिम मुद्दों को लेकर आईएमसी प्रमुख व नबीरे आला हज़रत मौलाना तौकीर रज़ा खां ने हुंकार भरते हुए 15 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है।उन्होंने इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से आर-पार की लड़ाई का भी संकेत दिया है।
मौलाना ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि देश मे मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बना दिया गया है।हिन्दू संगठन फर्जी इल्जाम लगाकर मुसलमान बच्चों के साथ मारपीट और उनकी हत्या तक की जा रही है।हरियाणा मे दो मुस्लिमो की हुई हत्या इसका ताजा उदाहरण है।
मौलाना ने कहा कि इस तरह की हत्याओं पर हिंदू संगठनों द्वारा हत्यारों का महिमामंडन किया जा रहा है और सरकार ऐसे कथित संगठनों पर कार्रवाई तक नहीं कर रही।
बरेली के दरगाह आला हज़रत सौदागर स्थित अपने निवास पर प्रेसकांफ्रेंस मे मौलाना तौकीर रज़ा मुसलमानों के मुद्दों पर काफी आक्रमक अंदाज मे दिखाई दिये।उन्होंने दस लाख से अधिक मुस्लिम युवतियों का प्लानिंग के तहत ब्रेनवॉश कर हिंदू युवकों से शादी करने की साजिश का आरोप हिंदू संगठनों पर लगाया।
इसके अलावा उन्होंने हिन्दू लड़को की कमी होने पर मुस्लिम लड़को द्वारा हिंदू लड़कियों से शादी करने को लेकर मुसलमानों पर लव जिहाद के आरोप मे जेलों मे ठूसने का बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने इसे हिन्दू लड़कियों द्वारा मुसलमानों के साथ मजबूरी मे शादी करने पर उनके पति को जेल भेजने को हिंदू लड़कियों के घर उजाड़ने का आरोप लगाया।
प्रेसकांफ्रेंस मे मौलाना ने पीएम मोदी से हिंदू संगठनों पर 15 दिन मे कार्रवाई करने,मुस्लिम नौजवानों के हत्यारों पर सख्त एक्शन लेने और मुसलमानों पर हो रहे ज़ुल्म पर आगे आकर अपना नज़रिया साफ करने की अपील की है।
मौलाना ने पीएम द्वारा इन मुद्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने को सोची-समझी रणनीति और राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम को बांटने का पीएम पर आरोप लगाया।
प्रेसवार्ता मे उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार खामोशी के कारण उन्हें 15 मार्च को दिल्ली के लिए कूच करना पड़ रहा है।उन्होंने दिल्ली कूच को राजनीति से परे बताया और कहा कि इसमें हर उस व्यक्ति को शामिल होना चाहिये जो देश मे अमन और सौहार्द चाहता हो।
मौलाना ने मुसलमानों से घर मे बैठकर मरने से बेहतर जद्दोजहद करने की अपील की है। 15 मार्च को बरेली के झुमका चौराहा से दिल्ली कूच के कार्यक्रम मे 17 मार्च के दिन मुरादाबाद मे जुमे की नमाज़ अदा करने और 21 मार्च को दिल्ली मे राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की बात कही है।
– बरेली से तकी रज़ा
