अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में अक्षम नगर पालिका अध्यक्ष

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड- पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी पर कोरोना महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में अक्षमता का आरोप लगाया।
चंदोला ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान जहां उत्तराखंड की लगभग सभी नगर पालिकाएं अपने पालिका क्षेत्र को कोरोनावायरस की चपेट में आने से बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं वहीं पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष लगातार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा वार्ड की जनता अपने-अपने वार्डों को सैनिटाइज करने की मांग एक लंबे समय से करती आ रही है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा इस और अभी तक ध्यान न दिया जाना उनकी लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है।
चंदोला ने मांग की कि जल सभी वार्डों के संपूर्ण क्षेत्र को सैनिटाइजर किया जाए साथ ही साथ नगर पालिका द्वारा निशुल्क मास्क वितरण सैनिटाइजर वितरण किया जाए।
चंदोला ने कहा इसके अलावा गंभीर रूप से वायरस की चपेट में आए लोगों का इलाज नगर पालिका अपने खर्चे पर करे।
उन्होंने कहा नगरपालिका एक लंबे अरसे से टैक्स वृद्धि के रूप में एक मोटी रकम जनता से वसूल करती है यह समय है उस रकम को जनता के लिए उपयोग किया जाए।
चन्दोला ने कहा कि नगर पालिका पौड़ी को अपने खर्चे पर महामारी की चपेट में आए लोगों का खर्चा उठाकर जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाना चाहिए।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष की कोरोना महामारी के दौरान इस तरह की कार्यशैली से नगर पालिका पौड़ी की जनता काफी दुखी है और उन्होंने अपील की कि नगर पालिका अध्यक्ष जल्द से जल्द आम जनमानस की भावनाओं को देखते हुए उनके बताए सुझाव पर अमल करें।

– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।