अधिकारियों ने संवासिनियों संग मनाया महिला दिवस, केक काट दी बधाई

बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को नारी निकेतन में समारोह का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की अधिकारियों ने संवासिनियों के साथ केक काटा। भाषण और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। अधिकारियों ने संवासिनियों को महिला दिवस के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डीपीओ मोनिका राणा ने संवासिनियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। संवासिनियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। संवासिनियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उपलब्धियां हासिल करने वाली कामयाब महिलाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। संवासिनियों से उलब्धियां हासिल कर समाज में नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक चंचल गंगवार, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन रिंकी सैनी , राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता हरेंद्रकौर चड्डा को लाइफ प्लांट देकर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। राजकीय महिला शरणालय में आवासित बेटियों ने नृत्य और भााषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *