अधकटा शीशम का पेड़ छोड़कर भागा ठेकेदार

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिलक बमनपुरी मे सरकारी शीशम के पेड़ काटे जाने की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के विरोध और अधिकारियों को सूचना दिए जाने पर लकड़ी ठेकेदार एक पेड़ को अधकटा छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं एक अन्य सरकारी पेड़ को काटकर ले जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने गांव में सरकारी पेड़ काटे जाने की सूचना एसडीएम सचिन यादव को दी। एसडीएम ने लेखपाल गौरव सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई। लेखपाल को एक शीशम का पेड़ कटा और दूसरा अधकटा खड़ा था। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही ठेकेदार अधकटा पेड़ छोड़कर चला गया। सूचना पर रेंजर केके मिश्रा के निर्देश पर वन दरोगा राजू मौर्य और बीट प्रभारी अकबर अली भी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों की जांच मेंभी यही बात सामने आई। एसडीएम ने बताया कि जांच में एक पेड़ मौके पर बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा ठेकेदार लेकर चला गया। वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रेंजर ने बताया कि दोनों पेड़ काटे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के बयानों के आधार पर भी जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *