भुता, बरेली। जनपद के ग्राम भुता मे राजकीय पॉलिटेक्निक जाने वाली सरकारी सड़क पर कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण के बिना हटाये पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कम चौड़ी सड़क बनाने को लेकर जेई व ग्रामीणों के वीच नोक झोक के बाद, हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस व राजस्व विभाग के लेखपाल ने पैमाइश भी की है। गुरुवार को ग्रामीण एसडीम फरीदपुर से मिलकर सड़क को अतिक्रमण से कब्जा मुक्त कराकर चौड़ी सड़क बनाने की मांग करेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक गाटा संख्या 511 में सरकारी सड़क दर्ज है। वहीं गाटा संख्या 466 के दक्षिणी हिस्से में करीब 18 मीटर चौड़ी सड़क पूरब-पश्चिम दिशा में है। इस सड़क से ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं का आवागमन रहता है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाटा संख्या 466 पर बने आवासों के कुछ स्वामियों ने सड़क की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायत में मुलायम सिंह, गीता देवी, धनपाल, हरपाल, सोनपाल और पप्पू आदि पर सड़क पर कब्जा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सड़क निर्माण कार्य पीडब्लू डी के ठेकेदार द्वारा सड़क का जो निर्माण किया जा रहा है। वह मात्र 3.75 मी चौड़ी ही बनायी जा रही है। जबकि यह सड़क का मार्ग 18 मी चौड़ा है। उक्त लोगों से कब्जा मुक्त कराकर सड़क को चौड़ी करण कराकर किया जाये। इसी सड़क निर्माण को लेकर बुधवार 11:00 जेई अमोद कुमार व ठेकेदार द्वारा सड़क पर सीसी रोड निर्माण शुरू किया। वैसे ही दर्जनों ग्रामीण आ गए। जेई अमोद कुमार व ग्रामीणों के बीच रोड डालने को लेकर नोक झोक के बाद भारी हंगामा हुआ। सूचना पर एसएसआई केपी सिंह भी मौके पर पहुंचकर मामले को ग्रामीणों को शांत कराया। लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीण कल गुरुवार को एसडीएम फरीदपुर से मिलकर सड़क पर उक्त लोगों का अतिक्रमण हटवाकर चौड़ी सड़क बनाये जाने की मांग करेंगे। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों के ट्रैक्टर ट्राली व कंबाइन मशीन अन्य वाहन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं का आवागमन सुलभ हो सके। सड़क निर्माण को लेकर कुंवर सेन गंगवार, भूदेव गंगवार, दीनानाथ ताराचंद महेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल पंकज गुप्ता, नरेश पाल, महेंद्र प्रसाद, सत्यपाल, राकेश कुमार, सूरजपाल, अयोध्या प्रसाद आदि ने कागजों में दर्ज सड़क के अनुसार ही उसे बनवाने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
