अगरास में पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का शुभारंभ

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव अगरास स्थित महापुरुष बाबा की मढ़ी पर सोमवार को पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। ध्वजा फहराने के साथ ही मेले में धार्मिक आयोजनों और रौनक का आगाज हो गया। मेला अध्यक्ष दर्पण गंगवार ने बताया कि मेले मे आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा की मढ़ी पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। मेले में दुकानें सज गई है और बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले लगाए गए है। पांच दिनों तक फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध साधना नाटक मंडली द्वारा विभिन्न नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह गंगवार, मेला संरक्षक अमित सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पं. आलोक शर्मा, पं. सत्य प्रकाश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेला व्यवस्था मे लाल बहादुर गंगवार, नत्थू लाल गंगवार, राम भरोसे कश्यप, वेद प्रकाश साहू समेत ग्रामीणों का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *