बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज बरेली में चेंजओवर है। लखनऊ से वह यहां निजी विमान से आएंगे और हेलीकॉप्टर से रामपुर जाएंगे। आगमन और वापसी के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव दस मिनट रुकेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव आज सुबह 11:45 बजे निजी विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर रवाना होंगे। रामपुर में वह आजम खां और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी वार्ता हो सकती है। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली एयरपोर्ट लौटेंगे। यहां करीब दस मिनट रुकने के बाद निजी विमान से वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव लखनऊ वापसी के दौरान ही एयरपोर्ट पर सपाइयों से मिलेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है साथ ही कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दे सकते है।।
— बरेली से कपिल यादव
