हर पदाधिकारी संभालेगा दो सेक्टर, तय होगी सीधी जवाबदेही- शुभलेश यादव

बरेली। आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमीनी स्तर पर अपनी घेराबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से भोजीपुरा, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा अध्यक्षों, जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों तथा अग्रिम संगठनों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने विधानसभावार बूथ गठन, सेक्टर स्तरीय सक्रियता और पीडीए (PDA) जन-जागरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। संगठन में निरंतरता, अनुशासन और गतिशीलता बनाए रखने के लिए बैठक में एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया। इसके तहत अब प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से दो-दो सेक्टरों की सीधी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये पदाधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और नियमित रूप से उसकी रिपोर्ट जिला नेतृत्व को सौंपेंगे। मंच पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर आगामी दिनों में सभी विधानसभाओं के गांवों और वार्डों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने आगामी शिक्षक एमएलसी (MLC) चुनाव को लेकर सभी नेताओं को पूरी तन्मयता से जुट जाने का कड़ा निर्देश दिया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, प्रमोद सिंह बिष्ट, राजकुमार पाल, अशोक यादव, योगेश यादव, बृजेंद्र पटेल, जुल्फिकार बिट्टू, शालनी सिंह, सव्वो खान और कल्पना सागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा चंद्रसेन सागर, विनोद यादव, रमेश यादव, बलराम यादव, संजीव यादव दंनु, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, हाजी सब्बीर अहमद, इंद्रपाल सागर, राजवीर यादव, सत्येंद्र सविता, अक्षित यादव, अतुल पाराशरीय, पन्ना लाल साहू, धर्मपाल लोधी, राजेश यादव, प्रेमपाल यादव, कंचन यादव, चंद्र प्रकाश चंदू, सुनील सोनकर और द्रोण कश्यप सहित भारी संख्या में पदाधिकारी रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *