सिलिंडर लगने से महिला को आई चोट, गुस्साई भीड़ ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के कुम्हरा मोड़ पर सिलिंडर छू जाने से महिला को आई चोट से गुस्साई भीड़ ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मोहनियां निवासी पालू यादव अपनी भांजी सुधा के साथ गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर लौट रहे थे। कुम्हरा मोड़ के पास उनकी बाइक पर लदा सिलिंडर सामने से आ रही दूसरे समुदाय के युवक की बाइक से छू गया। दूसरी बाइक पर बैठी महिला को इससे मामूली खरोंच आ गई। पालू ने बताया कि उनके माफी मांगने के बाद भी आरोपी ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। उन्होंने कॉल करके अपने भाई सुशील को मौके पर बुलाया। आरोप है कि तब तक दूसरे पक्ष की कई लोग जुट गए। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने दोनों भाइयों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी दोनों को अधमरा करने के बाद पास की झाड़ियों मे खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। राहगीरों की सूचना पर अहलादपुर चौकी प्रभारी विकास यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल भाइयों को अस्पताल भेजने के साथ ही हिरासत मे लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *