बरेली। मंगलवार को सदर तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल विपिन पटेल को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। बड़ी संख्या में लेखपालों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध किया था। एंटी करप्शन टीम पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल बुधवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों ने प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। चकबंदी लेखपाल संघ और राजस्व लेखपाल संघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। लेखपाल संघ का आरोप है कि बिना ठोस साक्ष्य के लेखपाल विपिन को जबरन फंसाया गया है। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई को रिश्वतखोरी का रंग देने की कोशिश की गई है। लेखपालों का आरोप है कि विपिन पटेल को साजिश के तहत फंसाया गया है। एंटी करप्शन टीम विपिन को लेकर कोतवाली पहुंची तो लेखपालों ने थाने का घेराव कर दिया। एंटी करप्शन की गाड़ी गाड़ी रोकने की कोशिश की, जिसे लेकर पुलिस से नोंकझोंक होती नजर आई। लेखपालों ने मामले में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। गिरफ्तार विपिन की पत्नी विशेषता गंगवार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए तहरीर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
