शराब का पैग गिरने पर दोस्त की हत्या, आरोपी युवक ने सरिया घोंपी, फट गए फेफड़े

बरेली। शहर मे घूमकर दुकानों पर नींबू-मिर्च लटकाने वाले हप्पू की सरिया घोंप कर दी गई। पुलिस ने उसके दोस्त सुमित को गिरफ्तार किया तो खुलासा हो गया। आरोपी ने नशे के दौरान लड़ाई होने, शराब गिरने के बाद और शराब लाने के लिए रुपये न देने की बात पर हत्या करने की बात कबूल की। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव फरीदापुर उर्फ नवादा निवासी काजल ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनके पति हप्पू (38 वर्ष) गांव लालपुर में रह रहे थे। 14 जून की रात वह लालपुर गांव के महेश बाबू के घर के आगे खाली जगह पर सो रहे थे। उनके पास दूसरी चारपाई पर रिश्तेदारी में आया शेरगढ़ के वार्ड तीन का रहने वाला सुमित भी सो रहा था। दोनों मे 13 जून को शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। इससे नाराज सुमित ने रविवार रात मच्छरदानी मे लगी सरिया निकालकर हप्पू पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे हप्पू के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। लालपुर गांव निवासी प्रफुल्ल पटेल उसे जिला अस्पताल ले गए। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में फेफड़े फटने और ज्यादा रक्त बहने से हप्पू की मौत की पुष्टि हुई। काजल की ओर से सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी शिवम आशुतोष के मुताबिक, दोनों रोज रात को देसी शराब पीते थे। उस रात झगड़े में शराब गिर गई तो सुमित ने हप्पू से और शराब लाने के लिए रुपये मांगे। इन्कार करने पर उसे सरिया से घोंपकर मार डाला।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *