वकील पर हमले का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली, बोला- गलती हो गई सर

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। बिलाल घोसी नाम के युवक ने वकील बृजेश मिश्रा और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वकील घायल हो गए। प्रेमनगर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में बिलाल घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने रात सवा 12 बजे जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर बिलाल घोसी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह आरपीएफ बैरक के पास गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा, कारतूस व वकील पर किए गए हमले में इस्तेमाल चाकू भी मिला है। मुठभेड़ के बाद आरोपी बिलाल घोसी दर्द से कराहता दिखा। पुलिसकर्मियों से कहा कि गलती हो गई सर, माफ कर दीजिए। अब बरेली में नहीं दिखूंगा। आरोपी के इस बयान से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है। बृजेश मिश्रा के मामा सर्वेश मिश्रा ने एक और रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि वह गुलाबनगर की गली से जा रहे थे तभी बिलाल घोसी उन्हें मिला। उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाया कि तुम्हारे भांजे ने मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैं तुम्हारी और तुम्हारे भांजे की हत्या कर दूंगा। बिलाल घोसी जिला बदर और गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *