रिक्शा चालक के पेट मे घोंपा चाकू, मकान मालिक से पत्नी के संबंध का आरोप

बरेली। जनपद के रामलीला गौंटिया मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय लालाराम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालाराम ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को हमले का कारण बताया है लेकिन पुलिस को बयानों पर संदेह है। थाना शाही क्षेत्र के दौली जवाहरलाल गांव के मूल निवासी लालाराम इज्जत नगर क्षेत्र के रामलीला गौंटिया मोहल्ले मे किराए के मकान मे रहकर रिक्शा चलाते है और वह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। लालाराम के मुताबिक इस दौरान दो लोगों ने उन्हें रोका और उनकी पिटाई कर दी, फिर उनके पेट में चाकू मार दिया। लालाराम का दावा है कि हमले में उनकी आंतें बाहर आ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। लालाराम के पिता छेदालाल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। लालाराम ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी छह महीने से उनसे अलग रह रही है। उनका आरोप है कि पत्नी के मकान मालिक से संबंध हैं। लालाराम को शक है कि उन्हीं लोगों ने उन पर हमला कर हत्या की कोशिश की है। पुलिस जांच मे मामला अभी पूरी तरह स्पष्ट नही हो सका है। लालाराम के बयानों में झोल है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कही चोट स्वयं तो नही पहुंचाई गई। इसका उद्देश्य किसी को फंसाना हो सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *