अलीगंज, बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र मे मर्जी के बिना परिजनों के रिश्ता तय करने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाकर दो घंटे बाद नीचे उतारा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मंडोरा गांव की युवती के पिता नहीं हैं। भाइयों ने युवती मर्जी के खिलाफ उसकी शादी तय कर दी थी। बताया गया कि एक हफ्ते बाद बारात आनी थी। इसी से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर से एक किलोमीटर दूर ग्राम मंसारामपुर में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जब ग्रामीणों की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने डायल 112 को बुलाया। पुलिस पुलिस युवती को काफी देर समझाते रहीं लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई। थाना अलीगंज प्रभारी जगत सिंह ने समझा बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब दो घंटे टावर पर चढ़ी युवती बार बार भाइयों से शादी न करने की जिद कर रही थी। युवती के नीचे आने के बाद ही परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्र मे यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।।
बरेली से कपिल यादव
