भिटौरा क्रासिंग बंद होने पर दिन भर परेशान रहे क्षेत्र के लोग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित भिटौरा रेलवे फाटक को मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके कारण क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी का स्तर नीचे होने के कारण मरम्मत की आवश्यकता थी। इसी वजह से फाटक को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह मरम्मत कार्य शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। जिसके बाद रेलवे लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। फाटक बंद होने से बहेड़ी, शेरगढ़ और शाही से फतेहगंज होते हुए बरेली व मीरगंज जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ी। स्थानीय लोगों को भी कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। पैदल यात्रियों को भी परेशानी हुई। जिन्हें फाटक के दोनों ओर खड़े सवारी वाहनों जैसे ई-रिक्शा और टेम्पो से यात्रा करने के लिए दोगुना किराया चुकाकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे तक पहुंचना पड़ा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि पटरी का लेवल डाउन हो गया था। जिसके कारण मरम्मत की जरूरत थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *