कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के चनेहटी गांव मे बुधवार सुबह 24 वर्षीय बीटेक पास युवक रोहित साहू का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार सुबह रोहित चाय-नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे। जहां उसका शव छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। उप निरीक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
