बिलाल घोसी-भूमाफिया सचिन समेत तीन की खुली हिस्ट्रीशीट

बरेली। अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी बिलाल घोसी, भूमाफिया सचिन और शातिर चोर फईम खां की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। तीनों अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 15-15 मुकदमे दर्ज है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सुभाषनगर की पुरानी चांदमारी निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्रेमनगर के मोहल्ला गुलाबनगर निवासी बिलाल घोसी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। बिलाल घोसी के खिलाफ प्रेमनगर, बारादरी और किला थाने में 15 मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमनगर की शिवनगर कॉलोनी निवासी जगमोहन के बेटे सचिन की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसे भूमाफिया घोषित किया जा चुका है और प्रेमनगर, इज्जतनगर व कोतवाली में गैंगस्टर व जमीनी विवाद से संबंधित 15 मुकदमे दर्ज हैं। बिलाल घोसी और सचिन की हिस्ट्रीशीट प्रेमनगर थाने में खोली गई है। इसके अलावा थाना बारादरी में हजियापुर निवासी फईम खां की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बारादरी, कोतवाली और इज्जतनगर के अलावा गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में उसके खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिलाल घोसी, सचिन और फईम खां तीनों ही शातिर अपराधी हैं। इनकी हिस्टीशीट खोल दी गई है और अब संबंधित थानों से इनकी लगातार निगरानी की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *