बल्लिया मे अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, 101 तुलसी के पौधे किये वितरण

भमोरा, बरेली। जनपद की बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बल्लिया मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश सिंह यादव ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केक काटा। सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रसाद के रूप मे हलवा-चना वितरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 तुलसी के पौधों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान उमेश यादव, बृजेश गुर्जर, सुजान सिंह, संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *