बरेली। दिव्यांग बेटियों को जल्द योजना के तहत ई ट्राईसाइकिल दी जाएगी। जिससे उन्हें स्कूल आने जाने मे समस्या न हो। यह बात पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कही। मंत्री शनिवार को बरेली में मौजूद थे। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया। बैठक में मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट देखा। साथ ही सभी योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को सही समय पर मिले। मंत्री ने दिव्यांगजन एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में उप निदेशक समाज कल्याण सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंडलीय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
