जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) किसानों ने किया प्रदर्शन

आंवला, बरेली। बिजली संकट और खाद की कालाबाजारी समेत दर्जनभर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है।मंगलवार को 132 केवी बिजली घर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे जुटे किसानों ने जमकर नारेबाजी की और मौके पर पहुंची एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ट्रिपिंग इतनी अधिक है कि पांच मिनट बिजली आकर घंटों गायब रहती है, जिससे फसलें सूख रही हैं। आंधी आने से ध्वस्त हुई बिजली लाइनें अभी दुरूस्त नहीं हो सकीं हैं। खाद की दुकानों पर रेट लिस्ट न होने, यूरिया के साथ जबरन अन्य सामान थमाने, आवारा पशुओं द्वारा फसलें बर्बाद करने, किसान शफी अहमद के खेत में बिना सहमति अवैध बिजली लाइन खींचने आदि के मामलों को उठाया। ​एसडीएम विदुषी सिंह ने किसानों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू राष्ट्रीय महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *