गैस सिलिंडर लेने जा रहे दो दोस्तों की वाहन की टक्कर से मौत, परिवारो मे मचा कोहराम

बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र मे रविवार को हुए सड़क हादसे मे रिठौरा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक रिठौरा के मोहल्ला काहरान निवासी 18 वर्षीय रवि उर्फ भूरा और मोहल्ला कुर्मियान निवासी 16 वर्षीय रोहित दोनों दोस्त थे। दोनों रविवार को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बाइक से निकले थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र मे ढाबा के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों दोस्त लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही रवि उर्फ भूरा के घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी मां नन्हीं देवी बेहोश हो गई। रवि अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते है। हादसे का दूसरा शिकार रोहित अपने दो भाई और दो बहनों मे सबसे छोटा था। उसके पिता बाबू का निधन बचपन मे ही हो गया था। हादसे के समय उसकी मां पीतम देवी घर पर नही थी। जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। वह चीख पड़ी। दोनों ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे रिठौरा कस्बे में मातम छाया हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *