गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर पथराव मामले में दो अवैध वेंडर समेत तीन गिरफ्तार

फरीदपुर, बरेली। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर रविवार रात अवैध वेंडर्स के बीच झगड़े के बाद पथराव के मामले के जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अवैध वेंडरों समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंगा सतलुज एक्सप्रेस रविवार रात आठ बजे फरीदपुर के पितांबरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसी दौरान अवैध वेंडर्स ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन की पेंट्रीकार की चार खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि ट्रेन मे कुछ अवैध वेंडर्स खाने-पीने का सामान बेच रहे थे। इस दौरान पेंट्रीकार मैनेजर कानपुर नगर के थाना बर्रा के मोहल्ला जसौली निवासी रोहित पांडेय ने दो अवैध वेंडर्स को पकड़कर पेंट्रीकार में बैठा लिया। इन अवैध वेंडर्स ने ट्रेन के फरीदपुर पहुंचने से पहले अपने साथियों को कॉल कर दी। गाड़ी पितांबरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरी तो अवैध वेंडर्स के साथी पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पेंट्रीकार पर पथराव कर दिया गया। इससे पेंट्रीकार की चार खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि मामले में रोहित पांडेय समेत फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अरुण और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रेन की पेंट्रीकार पर पथराव की बात स्वीकार की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *