हाफिजगंज, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव मे मोहर्रम के जुलूस मे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हिंदू समुदाय के ही दो युवकों ने माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मोहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। समुदाय विशेष के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। कुछ संगठन कार्यकर्ता व ग्रामीण सोमवार सुबह थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पता लगा कि वीडियो बनाने वाले यादव समुदाय के योगेंद्र पाल, भुवनेश कुमार ने एक किशोर से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगवाए। फिर मोहर्रम के जुलूस का वीडियो एडिट कर उसे वायरल कर दिया। इसका मकसद दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाना था।।
बरेली से कपिल यादव
