कलेक्ट्रेट मे अचानक गिरा युवक, नही आई एम्बुलेंस तो डीएम ने पहुंचाया अस्पताल

बरेली। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे है। कलक्ट्रेट मे शनिवार दोपहर डीएम कार्यालय के बाहर एक युवक गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। डीएम उसे अपने कार्यालय मे ले गए और पानी छिड़का लेकिन होश नही आया। एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस आने से पहले ही डीएम सरकारी गाड़ी से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मरीज का तुरंत इलाज शुरू हुआ और उसे होश आ गया। एक अन्य मामले मे भी डीएम ने किडनी की समस्या से परेशान युवक को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेजकर सीएमओ को हर संभव मदद के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वह कार्यालय से बाहर निकल रहे थे कि तभी तेज आवाज आयी तो देखा कि एक युवक कार्यालय के बाहर रखे फ्रिज के पास गिरा है। स्टाफ की मदद से वह तुरंत उसे कार्यालय मे लेकर गए और उसके चेहरे पर पानी छिड़का लेकिन युवक को होश नही आया। उन्होंने सीएमओ डा. विश्राम सिंह को सूचना दी। सीएमओ ने तुरंत एंबुलेंस भेजने के लिए फोन किए लेकिन कुछ फोन नही उठे। इधर एंबुलेंस आने मे देरी पर डीएम ने तुरंत सरकारी गाड़ी मंगाई और युवक को इसमें लेकर खुद जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां सीएमओ और एडीएसआइसी डा. रमेश दीक्षित के साथ डाक्टर और अन्य स्टाफ पहले से ही मुस्तैद हो गया। युवक को तुरंत गाड़ी से उतारकर इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद युवक को होश आ गया। युवक की हालत स्थिर होने तक डीएम इमरजेंसी मे ही रहे और फिर चले गए। होश मे आने पर युवक ने बताया कि उनका नाम अजय कश्यप है और वह मझगवां ब्लाक के मझुअवा का रहने वाले है। इस दौरान सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सीएमएस डॉ. रमेश दीक्षित और एसीएमओ डॉ. अमित समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *