करगैना व कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर मे लगी आग, बिजली गुल

बरेली। जनपद के कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास और करगना क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गए। दोनों जगहों पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से इन इलाकों के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी के बीच पूरी रात लोगों को जागकर काटनी पड़ी। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे लोगों को आवागमन कुछ देर के लिए बंद रहा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को दी। इससे करीब रातभर पांच हजार उपभोक्ताओं की लाइट गुल हो गई। सुबह होने तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं आया था। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। करगैना शांति विहार कॉलोनी मे ट्रांसफार्मर में रात 12 बजे आग लग गई। यह सड़क के किनारे अस्थायी ट्रॉली वाला ट्रांसफार्मर था। जिसकी वजह से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। दूर से खड़े होकर लोग वीडियो बनाते रहे। रात में लोगों ने बिजली निगम को सूचना दी लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। इस बाबत मुख्य अभियंता विद्युत निगम ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसको जल्द ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। कैंट क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आसपास के पेड़ों में आग लग गई। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बरेली कॉलेज गेट के सामने चौराहे पर तारों में आग लग गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *