एसएसपी ने दो दरोगाओं को किया निलंबित, रील बनाने पर एक लाइन हाजिर

बरेली। सोशल मीडिया पॉलिसी की अवहेलना कर रील बनाना फरीदपुर के दरोगा शुभम सोम को भारी पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे लाइनहाजिर कर दिया है। दो अन्य दरोगाओं पर अलग-अलग वजहों से कार्रवाई की गई है। इनमें से एक को गंभीर अपराध में बिना कार्रवाई छोड़ने व दूसरे को महिला संबंधी मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। वही दूसरा मामला प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम चौधरी का है। दरोगा पर 22 मई को एक आवेदक को अवैध हिरासत में लेकर पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने 50,000 रुपये लेकर आवेदक से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ा। इन गंभीर आरोपों के बाद शुभम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। तीसरा मामला दरोगा चंद्रपाल सिंह से संबंधित है। उन पर महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही बरतने का आरोप है। 21 मई को एक महिला ने शादी समारोह में मोबाइल तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत हाफिजगंझ थाने की रिठौरा चौकी पर की थी। यहां तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस गंभीर लापरवाही के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्यों में लापरवाही और संवेदनशील मामलों में उदासीनता पर बड़ी कार्रवाई होगी। किसी तरह की अनियमितता को किसी स्तर पर सहन नही किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *