इज्जतनगर और प्रेमनगर में दो युवकों ने की खुदकुशी

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर और प्रेमनगर में दो युवकों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह मायके में थी। वही दूसरे युवक ने रात में दोस्तों संग पार्टी करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं। दोनों के परिजन ने खुदकुशी की कोई वजह नहीं बताई है। इज्जतनगर के आलोकनगर निवासी 28 वर्षीय निकित केसर का शव रविवार सुबह घर की पहली मंजिल पर कमरे में पंखे से लटका मिला। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। परिजन ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करके शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। जानकारी में आया है कि युवक की शादी करीब दो साल पहले मॉडल टाउन की कशिश श्रीवास्तव से हुई थी। करीब दो महीने से पति-पत्नी में विवाद था और कशिश मायके में रह रही थी। शनिवार रात भी कशिश ने निकित केसर से बातचीत करने का प्रयास किया। उसने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे थे, लेकिन पति ने कोई जवाब नहीं दिया। संभव है कि पत्नी से विवाद के चलते उसने खुदकुशी की है। मृतक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *