अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, 30 हजार रुपये की दवाएं जब्त

मीरगंज, बरेली। औषधि विभाग ने शनिवार को मीरगंज तहसील में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 30 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं सीज कर ली गई। साथ ही जांच के लिए तीन संदिग्ध दवा नमूने भी लिए गए हैं। उनको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त (औषधि) के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने थाना शीशगढ़ के ग्राम कमालपुर मे कार्रवाई की। यहां प्रभात कुमार के मेडिकल स्टोर की जांच की गई। आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि वह बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक लाइसें नही दिखा सका। टीम ने लगभग 30 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाओं को फॉर्म-16 के तहत सीज कर दिया। इसके अलावा गुणवत्ता की जांच के लिए तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने भी एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *