बरेली। आईजीआरएस शिकायतों की गुणवत्ता निस्तारण और समय सीमा को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कुछ अधिकारियों की क्लास लगाई। समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ कहा कि शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई तय होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि हर शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर कार्रवाई की जानकारी दी। जिन गांवों से सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं वहां चौपाल लगाकर मौके पर समाधान करने को कहा। वहीं, फार्मर रजिस्ट्री और जनगणना कार्यों की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए लंबित काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
