बरेली। ऑडिटोरियम पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली मे डीएम ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के संबंध मे एक विशेष बैठक आयोजित की। जिसमें सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य बुलाये गये। उनको उत्तर प्रदेश मोटरयान के बारे मे बताया गया। बैठक मे आईएसवीएमपी पोर्टल पर स्कूली वाहनों का डेटा अपलोड करने के लिये प्रेरित किया गया। डेटा अपलोड करके शपथपत्र भी अपलोड करना है। यह काम सिर्फ आज तक ही किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर अपलोड न होने वाले स्कूली वाहन अवैध माने जाएंगे। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम मे प्रदेश मे संचालित समस्त विद्यालयों के वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं विधिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी आईएसवीएमपी) प्रारंभ किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप इस पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा संचालित समस्त वाहनों का पंजीकरण एवं विवरण अंकन किया जाना है। पोर्टल पर एक शपथ पत्र भी स्कूल संचालकों को देना है। अगर स्कूल वाहन सड़क पर चलते मिलता है उसे पोर्टल पर चेक किया जाएगा। पोर्टल अपलोड नही होता अवैध मानते हुए चेकिंग टीम सीज कर देगी।।
बरेली से कपिल यादव
