शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव की सेवानिवृत्ति पार्टी में जुटे मंडल के शिक्षा अधिकारी

बरेली-  बरेली के निवासी एवं यही प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के छात्र रहे डॉ महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से सेवानिवृत्ति उपरांत जीआईसी ग्राउंड के राधेश्याम कथावाचक सभागार में शानदार विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बरेली मंडल के समस्त शिक्षा अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अवनीश यादव एवं संयोजन कोच एवं रेफरी जीआईसी के खेल प्रवक्ता नईम अहमद ने किया इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र गंगवार डॉ राम श्री डॉ मनोज सक्सेना डॉ हरिओम मिश्रा डॉ रवि प्रकाश सहित कई दर्जन शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया. उद्बोधन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार गंगवार एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा सिंह ने कहा डॉक्टर महेंद्र देव ने संघर्ष कर जो मंजिल हासिल की और बेहतरीन कार्य किया वह अपने में एक इतिहास है हमेशा उनका कार्यकाल याद किया जाएगा शब्दांगन संस्था के अध्यक्ष डायट प्रवक्ता इंद्रदेव त्रिवेदी ने शिक्षा निदेशक के सम्मान में एक कविता भी गायन के रूप में पेश की जिस पर खूब तालियां बटोरी गई. जनपद बरेली के समस्त राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षकों ने अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री नेशनल अवॉर्डी डॉक्टर लाल बहादुर गंगवार के नेतृत्व में निदेशक डॉक्टर महेंद्र देव को फूल मालाओं स्मृति चिन्ह एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया. लाल बहादुर गंगवार ने कहा डॉक्टर महेंद्र देव बेसिक तथा माध्यमिक दोनों विभागों के मुखिया भी रहे. उनके द्वारा किए गए कार्य विभाग में काफी प्रशंसनीय रहे. सभागार में उपस्थित समस्त शुभचिंतकों ने उनको दूसरी पारी के रूप में राजनीति के क्षेत्र में उतरकर समाज सेवा हेतु आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *