राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर शहर में अनियमित जलापूर्ति की व्यवस्थाओं में सुधार करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों सहित प्रत्येक वार्ड की नियमित मोनेटरिंग करने के साथ ही विभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण करने मौके पर जाए और इसमें किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जलदाय विभाग जयपुर के चीफ़ इन्जीनियर देवराज सोलंकी रिफाइनरी प्रोजेक्ट पचपदरा लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मूखयमंत्री भजन लाल शर्मा के दौरे पर पचपदरा में जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जलदाय विभाग जयपुर के चीफ़ इन्जीनियर देवराज सोलंकी ने पिछले कुछ समय से नहरबंदी के दौरान और मौजूदा हालात में बाड़मेर शहर में जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को कार्य शैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरओ प्लांटस पर घरेलू कनेक्शन लेने के उपरांत उनके व्यवसायिक उपयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरओ प्लाटस संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिक्षण अभियंता हजारीराम बालवा को बाड़मेर शहर में अवैध जल कनेक्शन काटने के निर्देश देते हुए कहा कि वैध उपभोक्ताओं को नहरी पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधनों एवं बजट की जरूरत होगी तो उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रभावित इलाकों के लिए विशेष योजना बनाने के साथ उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज अधिक्षण अभियंता हजारीराम बालवा ने बाड़मेर शहर में जलापूर्ति व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करने के लिए भौलिये री कृपा मार्ग दानजी की होदी क्षेत्र सहित कई कालोनियों में जलदाय विभाग की टीम द्वारा अवलोकन किया इस दौरान उपभोक्ताओं ने पानी की अनियमित जलापूर्ति व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही।
— राजस्थान से राजूचारण
