प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार, सीसीटीवी और गूगल लोकेशन से खुली पोल

बरेली। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने डीएलएड छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। सीबीगंज पुलिस और एसओजी टीम ने घटना का खुलासा कर आरोपी प्रेमी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक पैर मे गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर सीबीगंज क्षेत्र में बड़ा बाईपास किनारे एक खेत में कॉलेज ड्रेस पहनी हुई छात्रा का शव बरामद हुआ था। जिसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई थी। रात करीब नौ बजे छात्रा की शिनाख्त शीशगढ़ के गांव मानपुर की रहने वाली 23 वर्षीय नीतू गंगवार के रूप में हुई। वह बहेड़ी के दर्शन सिंह कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी और पिछले चार दिन से इज्जतनगर के आलोकनगर निवासी मौसा प्रेमशंकर के घर पर रहकर फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज मे पेपर दे रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वह पेपर देने फरीदपुर गई और फिर वापस नहीं लौटी। शव मिलने से कुछ घंटे पहले ही फरीदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार को इस मामले मे छात्रा के पिता सोमपाल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो सामने आया कि रामपुर मे थाना कैमरी के गांव लखीमपुर भिका निवासी अशोक कुमार से नीतू की दोस्ती थी और वह रोज उसे कॉलेज छोड़ने और लेने जाता था। मगर वारदात के बाद भी वह नीतू के परिवार वालों के साथ था। उन लोगों के कहने पर उसने कुछ संदिग्धों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए। जिसके चलते उस पर पुलिस सीधे हाथ नही डाल पा रही थी। रविवार को पुलिस ने अशोक और नीतू के मोबाइल की गूगल लोकेशन निकाली तो सामने आया कि शुक्रवार को पेपर देने के बाद दोनों के मोबाइल साथ-साथ चले गए। पहले वे फरीदपुर से बीसलपुर रोड पर गए और फिर टोल प्लाजा होकर सीबीगंज आ गए। फरीदपुर टोल प्लाजा के सीसीटीवी मे दोनों के फोटो के साथ ही घटनास्थल पर दोनों की गूगल लोकेशन मैच हो गई। इसी बीच अशोक को संदेह हो गया कि वह पकड़ा जाएगा तो वह भाग निकला। रविवार देर रात दिल्ली की ओर भागने की फिराक मे था और इसी दौरान सीबीगंज पुलिस व एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने टीम के साथ ट्यूलिया अंडरपास पर उसे घेर लिया। इस पर वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा लेकिन मुठभेड़ के दौरान पैर मे गोली लगने से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा व खोका कारतूस बरामद हुआ है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस की पूछताछ मे अशोक ने बताया कि उसने नीतू के पिता के स्कूल से वर्ष 2020 मे हाईस्कूल किया था। तब से ही नीतू से उसकी दोस्ती थी। दो-तीन साल पहले फोन पर नीतू से बात करते हुए जाते समय उसका एक्सीडेंट भी हो गया। हाईस्कूल के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी लेकिन नीतू के संपर्क मे रहा। उसे लगता था कि नीतू पढ़ाई मे अच्छी है। उसकी नौकरी भी लग जाएगी। इस वजह से वह उससे शादी करना चाहता था। नीतू के मौसा पेपर के लिए उसे रोज सेटेलाइट छोड़ते थे और वह उसे रास्ते में ऑटो से उतारकर बाइक से कॉलेज ले जाता था। 13 मई को नीतू पेपर देने गई तो मोबाइल उसे दे दिया। उसने नीतू का मोबाइल देखा तो उसके अन्य युवकों से बातचीत, वीडियो कॉल और फोटो सामने आए। इससे वह बौखला गया और नीतू से इस बारे मे बात करके पूछा कि वह शादी करेगी या नही। इस पर नीतू ने 15 मई शुक्रवार को पेपर खत्म होने के बाद निर्णय लेने की बात कही। शुक्रवार को पेपर खत्म होने के बाद यही बात करने के लिए वह नीतू को बाइक से लेकर निकला।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *