प्रशिक्षु आईपीएस का जनपदीय प्रशिक्षण पूरा, एसएसपी ने की सराहना

बरेली। प्रशिक्षु आईपीएस अंजना दहिया ने जिले मे जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। रविवार को पुलिस कार्यालय मे आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने अंजना दहिया को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिले के सभी पुलिस अधिकारी, सीओ एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अंजना दहिया वर्तमान मे प्रेमनगर की थाना प्रभारी है। अंजना दहिया ने 2024 बैच की आईपीएस अफसर है। आईपीएस अंजना दाहिया को दिसंबर 2025 में बरेली जिले में तैनात किया गया है। उन्हें जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में पदस्थ किया गया है। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। अंजना हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *