बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि योजना के तहत ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई लाए और जिन बैंकों में लोन स्वीकृति लंबित हैं, वे मामलों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तहसील व ब्लॉक स्तर पर शिविर भी लगाएं। जिलाधिकारी अनिनाश सिंह ने सभी बैंकर्स से कहा कि यदि किसी वेंडर का ऋण आवेदन अस्वीकार किया जाता है तो उसे स्पष्ट कारण बताया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत ऋण आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर डीडीओ दिनेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, डीएसओ मनीष सिंह, पीओ नेडा आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
