जिला अस्पताल मे वार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट भी मिला

बरेली। जिला अस्पताल के वार्ड बॉय का शव नर्सिंग रूम मे फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर टिके होने के कारण मौत पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि जेब से मिले सुसाइड नोट मे उसने सूदखोर से परेशान और घर मे पत्नी से विवाद को खुदकुशी की वजह बताया है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। किला के मोहल्ला कन्हैया टोला निवासी 48 वर्षीय प्रदीप पाठक जिला अस्पताल मे वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को उनकी दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी थी। जिसके लिए दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर से आए थे। रात करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल के कर्मचारी ने उनका शव बर्न वार्ड के नर्सिंग रूम मे फंदे से लटका देखकर एमएस डॉ. एलके सक्सेना को सूचना दी तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया। इस पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप का शव पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटक रहा था। उनके पैर घुटने से मुड़े थे और जमीन पर टिके थे। जीभ भी निकली हुई थी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराने के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। उनके परिवार मे पत्नी सुमन और शादीशुदा बेटी है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *