प्रेमिका कर रही थी टॉर्चर प्रवक्ता ने की खुदकुशी

बरेली। प्रेमिका से विवाद और जेल भिजवाने की धमकी देने से परेशान राजकीय इंटर कॉलेज बरौर के प्रवक्ता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार पन्ने के सुसाइड नोट मे उन्होंने प्रेमिका और उसके भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोरखपुर मे थाना गोला के गांव सोरज निवासी राजबली के बेटे 26 वर्षीय वशिष्ठ मुनि नवाबगंज के बरौर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता थे। वह इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी मे सत्यपाल सिंह के मकान मे ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे राजबली ने वशिष्ठ मुनि को फोन किया तो कॉल रिसीव नही हुई। इस पर उन्होंने मकान मालिक सत्यपाल को फोन करके देखने को कहा। सत्यपाल ने उनके कमरे की विंडो से झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। इस पर उन्होंने सुबह करीब पौने आठ बजे 112 नंबर पर सूचना दी तो इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच करके शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। वशिष्ठ मुनि ने सुसाइड नोट मे अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा था। जिससे स्पष्ट है कि वह चाहते थे कि पूरी कहानी सामने आए। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की प्रेमिका से लड़ाई होने और उन्हें व पिता को जेल भिजवाने की धमकी देने संबंधी मैसेज सामने आए। उन्होंने प्रेमिका पर रुपये लेने का आरोप लगाया। दोनों एक दूसरे जिंदगी खराब करने का आरोप लगा रहे है। खुदकुशी करके फंसाने की बात भी कर रहे है। पुलिस ने वशिष्ठ मुनि के कमरे में तलाशी ली तो वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका और उसके भाइयों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है कि उसने काफी रुपये उनसे ले लिए और उन्हें व पिता को जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। प्रेमिका व उसके भाई मानसिक रूप से उन्हें टॉर्चर कर रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *