काफिला छोड़ ई-रिक्शा मे बैठे मंत्री, अफसरो संग ई-बस से तहसील पहुंचे डीएम

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का बरेली मे बड़ा असर देखने को मिला है। वन मंत्री अरुण कुमार ने शनिवार को अपना काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं, नो व्हीकल डे पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी ई-बस में सवार होकर मीरगंज तहसील पहुंचे। शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ई-रिक्शा में बैठकर स्पर्श लॉन में चल रही भाजपा की कार्यशाला में पहुंचे। वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी कार्यालय नो व्हीकल जोन बना रहा। यहां सभी प्रकार के निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों से अपील की है कि वह ईंधन बचत की बचत की खातिर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। अपील का असर ये हुआ कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बस में सवार होकर मीरगंज तहसील पहुंचे। मीरगंज में उन्होंने तहसील दिवस में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने काफिले से अतिरिक्त वाहनों को पहले ही हटा दिया था। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों के लिए सप्ताह के दो दिन नो व्हीकल डे लागू किया है। इसके तहत शनिवार और सोमवार को अधिकारी निजी वाहनों का उपयोग करने से बचेंगे। इसके बजाय, वे साइकिल, पैदल यात्रा या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे। इस पहल का मुख्य लक्ष्य ईंधन की बचत करना, वायु प्रदूषण को कम करना और शहर को ट्रैफिक की समस्या से मुक्त करना है। दूसरी तरफ वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की अपील पर अमल करते नजर आए। वन मंत्री सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय से प्रेमनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय आएष यहां उन्होंने लोगों की समस्यों को सुना। इसके बाद प्रेमनगर कार्यालय से ई-रिक्शा मे सवार होकर स्पर्श लॉन मे चल रही भाजपा की कार्यशाला पहुंचे। मंत्री के काफिले मे महज दो ई-रिक्शा नजर आई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *