अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

बरेली। जनपद थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपहरण के एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ मे एक सिपाही भी घायल हुआ है। यह घटना मुठभेड़ मंगलवार रात कलापुर पुलिया पीलीभीत मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। थाना पुलिस के मुताबिक टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे सिपाही नीशू तिवारी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी विमल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी विमल इज्जतनगर थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में वांछित था। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने विमल के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 250 रुपये नकद और चोरी की बाइक बरामद की है। इस मुठभेड़ के संबंध में इज्जतनगर थाने में नया मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ मे अभियुक्त विमल ने बताया कि उसने अपने साथियों उमाशंकर, आकाश और हरनेश के साथ मिलकर नौ मई 2026 को फन सिटी के आगे से एक युवक का अपहरण किया था। इस अपहरण कांड में उसका साथी उमाशंकर पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। विमल फरार चल रहा था। अन्य की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *