बरेली। पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12355) में मंगलवार रात को भीड़ हो गई। टीजीटी की परीक्षा के कारण बड़ी संख्या मे अनियमित तरह से लोग चढ़ गये। जिससे रिजर्वेशन वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। ट्रेन मे हंगामा हुआ। किसी ने रेलवे बोर्ड मे ओवर क्राउड को लेकर शिकायत कर दी। बरेली मे ट्रेन को चेक किया गया। 150 यात्रियों को कोच एस-1 से 6 तक उतारा गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को टीजीटी की परीक्षा थी इसलिए मंगलवार को ट्रेनों मे परीक्षार्थियों की अधिक भीड़ रात को रही। अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे भी क्षमता से अधिक लोग कोचों में चढ़ गये। जिससे रिजर्वेशन वालों को दिक्कत हुई। किसी यात्री ने वीडियो फोटो सहित रेल बोर्ड में शिकायत कर दी। वहां मुरादाबाद डिवीजन को ट्रेन चेक करने के आदेश हुये। रात 12 बजे के बाद ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। यहां सीआईटी के नेतृत्व मे टीटी की चार टीमें, आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने कोच एस 1 से 6 तक चेक की। बिना टिकट, जनरल टिकट, विंडो वालों को कोचों से उतारा गया। 150 से अधिक यात्री उतारे गये। अधिकतर परीक्षार्थी थे। उनको अन्य कोचों मे शिफ्ट कराया। कुछ को दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट कराया गया। जिसकी वजह से करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी। बरेली जंक्शन आरपीएफ का कहना है कि अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में अधिक भीड़ होने की शिकायत मिली थी। रात को ट्रेन के पहुंचने पर अनियमित रूप से कोचों में घुसे यात्रियों को उतारा गया। दूसरे कोचों या फिर दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट कराये गये।।
बरेली से कपिल यादव
