शातिर पशु तस्कर को मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार, आरोपी के पैर मे लगी गोली

बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया पुलिस ने संरक्षित पशुओं के कटान की फिराक में घूम रहे एक शातिर तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ मे आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए है। सीओ क्राइम गौरव सिंह ने बताया कि रविवार रात क्योलड़िया पुलिस टीम इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज और क्योलड़िया सीमा पर कैलाश नदी पुल के पास कुछ तस्कर संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में हैं। एक तस्कर मौका देखने के लिए पहले ही आ चुका था, जबकि उसके अन्य साथी आने वाले थे। सूचना पर क्योलड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी कर ली। तस्कर इकराम उर्फ हड्डी ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार तस्कर इकराम उर्फ हड्डी बरेली के मोहल्ला हजियापुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक मोबाइल फोन और 570 रुपये मिले हैं। इकराम उर्फ हड्डी एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली और शाहजहांपुर जिलों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *