बरेली- 24 मई 1893को राजस्थान के चारण जमीदार परिवार में पैदा हुए प्रताप की शहादत भी 24 मई 1918को बरेली सेंट्रल जेल में हुई।आज से 10वर्ष पूर्व बरेली में शहीद प्रताप का बलिदानी धरा बरेली पर स्मारक बना कर अमर शहीद प्रताप को मरणोपरात जेल से मुक्त कर दिया।शहीद प्रताप सिंह बारहठ की 133 वी जयंती पर बरेली में शहीद प्रताप सिंह बारहठ स्मारक पार्क राजेंद्र नगर पर प्रातः 9 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभासद सतीश कातिब,सभासद शशि सक्सेना मारवाड़ी युवा मंच से अभिषेक शर्मा, कैलाश मित्तल, रामदयाल मोहता, नितिन काबरा , सुमित जालान फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन से अजय मिश्रा, पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा समाचार पत्र वितरक संघ से विमल पांडेय टीम 11 इलेवन से डॉ मनोज मिश्रा, अरुण शुक्ला, उपजा से मुकेश तिवारी महामंत्री पैराडाइज सोशल ट्रस्ट से अजय राज शर्मा , पराग अग्रवाल आदि ने उपस्थित रहकर पुष्पांजलि अर्पित की।उनके बलिदान को वंदन करते हुए सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शहीद प्रताप सिंह बारहठ की 133 वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
