शरबत का हर गिलास दे गया इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम, राहगीरो को मिली गर्मी से राहत

बहेड़ी, बरेली। भीषण गर्मी के बीच इंसानियत, खिदमत और सामाजिक सरोकार की एक खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए दैनिक शाह टाइम्स परिवार की ओर से रविवार को रिछा रोड रेलवे स्टेशन के सामने गिरधरपुर रोड पर शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह खिदमती सिलसिला शाम चार बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान हजारों राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, व्यापारियों, यात्रियों और आम लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को दिल खोलकर दुआएं दी। मुख्य अतिथि देवरनियां कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने हाथों से शरबत वितरित कर शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ शिरकत की और पूरे आयोजन के दौरान सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दैनिक शाह टाइम्स परिवार ने समाज के सामने सेवा और इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है। दैनिक शाह टाइम्स के जिला प्रभारी मो. इरफान मुनीम ने कहा कि समाचार पत्र केवल खबरें प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाला एक परिवार भी है। इस अवसर पर पत्रकार सचिन शर्मा, रामा शंकर शर्मा, मो. शवाब, मो. शाकिब, हलीम सर, समीर आलम, सद्दाम हुसैन, मो. ताबिश, मो. अयान, मो. गुफरान, मो. तारिफ, मो. नाजिर, माइकल देवल सहित बड़ी संख्या में सहयोगी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *