बरेली। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने रविवार को एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। संजय कम्युनिटी हॉल में हुए इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1032 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने शिक्षा को समाज को नई दिशा और पहचान देने वाली शक्ति बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। राजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षित युवा ही देश के भविष्य को मजबूत बना सकते है। विशिष्ट अतिथि कैलाश राजपूत ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह मेधावी छात्रों को नई प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान करते है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उद्योगपति एवं समाजसेवी नेहाल सिंह ने बताया कि सम्मानित होने वालों में केवल शैक्षणिक मेधावी ही नही बल्कि विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं भी शामिल थी। उनका उद्देश्य समाज में प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने समाज की एकजुटता और शिक्षा को प्रगति का आधार बताया। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह मे महापौर उमेश गौतम, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पुष्पा पांडे, विधायक संजीव अग्रवाल, कुंवर महाराज सिंह, श्रुति गंगवार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव
