रेल इंजन हुए हाईटेक, एआई करता है मॉनिटरिंग

बरेली। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने रेल इंजनों को हाईटेक कर दिया है। अगर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट गलती करते हैं तो एआई सिस्टम अलर्ट करता है। रेल इंजनों को कई तरह से अपडेट किया गया। जिसमें लोको पायलट के लिये भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे, बाथरूम, रेस्ट रूम आदि भी बने है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर में 120 और उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के पास 250 रेल इंजन हैं। पहले रेल इंजनों में सिर्फ ड्राइविंग केबिन के अलावा कुछ नहीं था। अब जो नये इंजन आ रहे हैं, उनमें एआई सिस्टम लगा है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डयूटी के दौरान अगर लोको पायलट जरा भी गलती करते हैं, तो एआई अलर्ट करता है। पहले मालगाड़ियों के लोको पायलट को बड़ी दिक्कत होती थी। मालगाड़ियां जंगल में खड़ी कर दी जाती थीं। टॉयलेट की समस्या रहती थी। अब ऐसा नहीं है, सभी रेल इंजनों में बाथरूम और रेस्ट रूम भी छोटे-छोटे केबिन के रूप में बना दिये गये हैं। जिससे लोको पायलट को दिक्कत न हो। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं। किसी भी इंजन को कभी भी मुख्यालय की टीम चेक कर सकती है। लाइव देख सकती है। लोको पायलट को अगर नींद की झपकी आती हैं तो एआई सिस्टम अलर्ट करता है। पहले धीमा साउंड बजेगा। आंख नहीं खोली तो तेज साउंड बजेगा। फिर भी बार-बार सोते हैं तो सीधे एआई सिस्टम कंट्रोल आफिस को सूचित करता है। जिससे चालक की डयूटी को चेंज कराया जा सके। होम आउटर सिग्नल आने से पहले ही एआई लोको पायलट को अलर्ट कर देता है।सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है, रेल इंजनों में कई तरह के बदलाव किये गये हैं। इंजनों में अब मॉनीटरिंग को एआई जैसे हाईटेक सिस्टम लगे हैं। लोको पायलट केबिन मे कैमरे लगे हैं। टॉयलेट-बाथरूम आदि भी व्यवस्था की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *