बीएसए डॉ. विनीता सिंह ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंची

बरेली। शिक्षा विभाग मे भी ‘नो व्हीकल डे’ का असर देखने को मिला। बरेली की बीएसए डॉ. विनीता सिंह ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचीं। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारी भी अपनी सुविधा के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन, ई-रिक्शा, साइकिल या पैदल ही ड्यूटी पर पहुंचे। दरअसल, ईधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की सीमित उपलब्धता और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *