बाड़मेर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक संपन्न

राजस्थान/बाड़मेर- स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव नरेश देव सारण एंव तरूण बालवानी के मुख्य अतिथि में एवं जिलाध्यक्ष महावीर बोहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वरूप सिंह पंवार ने बताया कि संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने और जिम्मेदारी देने की बात कही गई जो लोग संगठन की जिम्मेदारी लें उसको बखूबी निभाने की भी कोशिश करें।बोहरा ने संगठन को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए भी बात की । शहर की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई । आगामी दिनों में संकल्प शिविर के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई । जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक अपनी भागीदारी निभाए ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश आचार्य, जिला महासचिव किरन विरट, ललिता शर्मा, अनिल व्यास, सोहनलाल मंसुरिया, नीरज जोशी, मुल्तान सिंह महाबार, चन्द्र प्रकाश बेनीवाल, विक्रम मसुरिया, अशोक पूनड, हेम पर्वत गोस्वामी, खुमान सिंह राजपुरोहित ओमप्रकाश चौधरी, मौजूद रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *