बधाइयाँ देने उमड़ा जनसैलाब, किसी की तकलीफों में काम आऊ तो मेरे लिए जन्मदिन : मेवाराम जैन

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यालयों में एक दुबला पतला सफेद कपड़ों में साधारण सा व्यक्ति आपको भी कभी कभार मिल जाएगा, कभी किसी स्कूटर, मोटरसाइकिल पर तो कभी कभार पैदल ही घूमते हुए आपने देखा होगा ,हम बात कर रहे हैं बाड़मेर विधानसभा के पूरु विधायक मेवाराम जैन की‌।इनकी पहली प्राथमिकता ज्यादातर आमजनों की मूलभूत समस्यायों का समाधान करना ही रहीं है, इसके लिए कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों से दो चार भी होना पड़ता है, साहब इसका काम पहले करो बाक़ी सब तो बाद में भी होता रहेगा लेकिन आजकल ये शब्द बहुत कम सुनाई देता है।

जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस रोड़ पर स्थित विधायक कार्यालय में बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। जैन का आज 74 वां जन्मदिन है। विधायक जैन आज सबसे पहले अपने इष्ट देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद नन्दी गौशाला पहुंचे और उन्होंने नन्दी गौशाला में गौधन की पूजा-अर्चना की ओर शहरी क्षेत्र में घूमने वाले गौधन के लिए नंदी गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद गौधन को गुड़ चारा खिलाकर अपने उज्जवल भविष्य के लिए गौमाता से आशिर्वाद प्राप्त किया इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए विधायक का मुह मीठा करवाया। इसके बाद शहर में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विधायक जैन का सादगी पूर्ण स्वागत सत्कार करते हुए जन्म दिवस पर बधाईयां दी। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय में आशिर्वाद के साथ ही बधाइयाँ देने का ताता लगा रहा ।

आज मेवाराम जैन ने अपना 74वा जन्मदिन के अवसर पर शुभचिन्तको और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को कहा कि आप भी किसी तकलीफ़ वाले लोगों की सहायता करते हैं तो फिर आपका हमेशा जन्म दिवस होगा,विधायक जैन ने सादगीपूर्ण तरीके से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपना जन्म दिवस मनाया।

बाडमेर की राजनीति के चाणक्य जनता के सुख दुख मे हमेशा सेवा हेतु तत्पर बाडमेर की आन बान शान विधायक मेवाराम जैन को 74 वे जन्मदिवस की हादिक बधाई व उत्तम स्वास्थ्य की मँगल कामनाएं देने के लिए दिनभर लोगों की भारी भीड़ रहीं।

पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि बाडमेर शहर की सबसे बडी समस्या गौधन की थी इस समस्या के समाधान के लिए बाडमेंर शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर कुशल वाटिका के पास में नन्दी गौशाला की स्थापना की ,बहुत ही.कम समय मे जिसका उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कराया गया था आज शहर का गौधन वही पर है ।

बाड़मेर आदर्श स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने भाषण मे बाडमेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की तारीफ करते हुऐ कहा आपके यहाँ पर मेवाराम जैन है जो मेहनत कर हाथो हाथ कम समय में गौशाला तैयार करवा दी है लेकिन बाकी 34 जिलो मे मेवाराम जैन कहा से लाये। राज्य के मुखिया अशोक गहलोत ने बाडमेंर मे नन्दी गौशाला का पूरा श्रेय मेवाराम जैन को दिया। आज गौशाला में लगभग 2500-3000 नन्दी है। विधायक मेवाराम नियमित गौशाला में जाते-जाते है गौशाला की व्यवस्थाओं पर ध्यान देते है। कोराना माहमारी मे नन्दी गौशाला में चारे-पानी की कमियाँ दूर करने के लिए बाडमेर की जनता से विधायक जैन ने अपील की जिस पर सेकडों दानदाताओं ने आगे आकर लगभग पांच सौ गाड़ी चारे की व्यवस्था कर दी थी‌।

आजकल के बदहाल शहर को आवारा पशुओं की धमा चौकड़ी से मुक्त करवा दिया था यह सँम्भव हुआ विधायक मेवाराम की वजह से , आज हमारे बाडमेर शहर का विकास नया बाडमेर की आधुनिक तस्वीर को ही बदल दिया गया है इसका सबसे बडा उदाहरण है । जिला मुख्यालय पर मेडीकल कालेज का शुरू होना मेडिकल कालेज हेतु जमीन राज्य सरकार से स्वीकृति कराई गई जिसकों आधुनिक युग की विशाल बिल्डिंग बन कर तैयार हो गया है और मरीजों को रैफर करने की प्रथा पर रोक लगाई जाए जब यहाँ पर अच्छे अच्छे डाक्टर मौजूद है तो फिर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ क्यों ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *