प्रेम विवाह के सात महीने बाद कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर इलाके में प्रेम विवाह करने के सात महीने बाद पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। सुभाषनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे में जुटी थी। अब पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि शांति विहार निवासी अमित की मुलाकात कोमल मिश्रा से पढ़ाई के दौरान हुई थी। नवंबर 2025 में अमित ने कोमल से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों साथ में रहने लगे। आरोप है कि अमित और उसके परिजन कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 18 मई को संदिग्ध परिस्थितियों मे कोमल मिश्रा की मौत हो गई थी। कोमल मिश्रा के पिता ने सुभाषनगर थाने मे अमित और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुभाषनगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अमित को मढ़ीनाथ रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर पुलिस अमित के परिजनों की भी तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *